बाॅडीकाॅन ड्रेस में अजय देवगन की लाडली ने फ्लाॅन्ट की परफेक्ट बाॅडी, लेटेस्ट तस्वीर में न्यासा का लुक देख फैंस हुए शॉक्ड

12/19/2021 3:18:57 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अजय देवगन और काजोल की लाडली न्यासा देवगन बी-टाउन के सबसे चर्चित स्टारकिड्स में से एक हैं। काजोल की बेटी को अक्सर अपने लुक्स और कपड़ों की वजह से  लोगों की भद्दी-भद्दी बातों का शिकार होना पड़ता है।

इसके बावजूद भी न्यासाअपनी तस्वीरों के चलते हमेशा ही लाइमलाइट में रहती हैं। वैसे तो न्यासा ने अपना इंस्टा पेज तो प्राइवेट किया हुआ है लेकिन उनके नाम से कई फैन पेज हैं। हाल ही में उनकी एक तस्वीर ने हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है।

तस्वीर में वह दोस्तों संग मस्ती कर रही हैं। लुक की बात करें तो न्यासा रेड बाॅडीकाॅन ड्रेस में  स्टाइलिश दिख रही हैं। ओपन हेयर्स, मिनिमल मेकअप और रेड लिपस्टिक उनके लुक को परफेक्ट बना रही है। पार्टी में दोस्तों संग चिल करती न्यासा की ये तस्वीर इंटरनेट पर धमाल मचा रही है। 

इससे पहले भी न्यासा की कई तस्वीरों और वीडियोज ने फैंस को दीवाना बनाती हैं। 

न्यासा देवगन सिंगापुर में पढ़ाई कर रही हैं और वह मीडिया की चकाचौंध से दूर रहना पसंद करती हैं।

Content Writer

Smita Sharma