अक्षय कुमार ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 30 साल, अजय देवगन ने दी बधाई कहा- आशा है कि आप नए रिकॉर्ड बनाएंगे

5/5/2022 4:30:10 PM

मुंबई. एक्टर अक्षय कुमार ने बॉलीवुड में अच्छी पहचान बनाई है। एक्टर ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। अक्षय हर साल 3 से 4 फिल्में रिलीज करते हैं। एक्टर ने बॉलीवुड में अपने 30 साल पूरे कर लिए हैं। एक्टर को सोशल मीडिया पर ढेर सारी बधाईयां मिल रही हैं। एक्टर अजय देवगन ने भी अक्षय को शुभकामनाएं दी हैं।


अजय ने अक्षय के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे की तरफ देख रहे हैं। अजय ने ग्रीन टी-शर्ट और डेनिम जींस पहनी हुई है। वहीं अक्षय ऑफ व्हाइट टी-शर्ट और पैंट में दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए अजय ने लिखा- 'बधाई अक्की। सिनेमा में 30 साल और आने वाले कई दशक। आशा है कि आप नए रिकॉर्ड बनाएंगे। हमेशा आपको प्रोत्साहित करेंगे।' फैंस इस तस्वीर को लाइक कर रहे हैं और एक्टर को बधाई दे रहे हैं।


बता दें इससे पहले अक्षय कुमार ने भी इंडस्ट्री में अपने 30 साल पूरे करने पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें एक्टर 'पृथ्वीराज' के लुक में नजर आ रहे थे। इसके साथ अक्षय ने लिखा- सिनेमा के 30 साल, आपके प्यार से भरा जीवन। इस अद्भुत यात्रा के लिए धन्यवाद और #पृथ्वीराज के साथ इसे इतनी खूबसूरती से एक साथ पेश करने के लिए यशराज फिल्म्स का धन्यवाद।

Content Writer

Parminder Kaur