अजय के प्यार में इस एक्ट्रेस ने की थी सुसाइड की कोशिश, काजोल से पहले इन हसीनाओं संग था अफेयर

4/2/2019 10:20:03 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन आज अपना 50वां बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रहे है। 2 अप्रैल 1969 को नई दिल्ली में जन्मे अजय ने आज इंडस्ट्री में अपने काम के बलबूते पर एक अलग मुकाम हासिल किया है। अजय ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी है। अजय जितना अपने काम को लेकर सुर्खियों में रहे, उतना ही वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे है।

 

 

वैसे तो अजय का नाम 90 के दशक की कई बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ जुड़ा, लेकिन रवीना टंडन और करिश्मा कपूर के साथ अजय का अफेयर खूब चर्चा में रहा। अजय और रवीना की नजदकियों की खबरें फिल्म 'दिलवाले' की शूटिंग के समय से मीडिया में आनी शुरू हुई थीं। दोनों ने 'दिलवाले' और 'एक ही रास्ता' जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया। रवीना अजय के प्यार में पागल थीं। दोनों के अफेयर की खबरें मैगजीन और अखबारों में छपा करती थीं। 

 


वहीं रवीना के बाद अजय के साथ करिश्मा कपूर का नाम भी जुड़ गया। उस समय अजय करिश्मा के साथ फिल्म 'जिगर' की शूटिंग कर रहे थे। खबरें ये भी थी कि रवीना को अजय और करिश्मा का रिश्ता हजम नहीं हुई तो उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश भी की थी।

 


करिश्मा, रवीना के बाद अजय की मुलाकात काजोल से हुई। पहली बार दोनों फिल्म के सेट पर मिले थे। जब एक बार अजय से पूछा गया था कि काजोल के साथ उनका रोमांस कब शुरू हुआ तो अजय ने बताया था, मुझे खुद नहीं पता ये सब कब शुरू हुआ। मैंने कभी काजोल को प्रपोज नहीं किया, बस मुलाकातों का सिलसिला रिश्ते को आगे बढ़ाता चला गया। 

 

 

बता दें कि अजय ने 24 फरवरी 1999 को काजोल से शादी कर ली। अब काजोल और अजय की शादी को 20 साल हो चुके हैं। काजोल ने अजय को उस वक्त अपना हमसफर चुना था जब अजय फिल्मों में स्ट्रगल कर रहे थे। 

 

Konika