7 साल बाद फिर साथ काम करेंगे अभिषेक बच्चन और अजय देवगन, इलियाना डी क्रूज भी होंगी साथ

8/7/2019 11:47:02 AM

तड़का टीम। अजय देवगन और अभिषेक बच्चन के फैंस के लिए बहुत जल्द खुशखबरी आने वाली है। दोनों बहुत जल्द एक ही फिल्म में नजर आने वाले हैं। पिछली बार दोनों ने 2012 में रोहित शेट्टी की एक्शन कॉमेडी फिल्म 'बोल बच्चन' में स्क्रीन शेयर की थी। एक अंग्रेजी अख़बार की रिपोर्ट के अनुसार यह जोड़ी एक ड्रामा फिल्म पर काम कर रही है, जिसको खुद अजय प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म में इन दोनों के अलावा इलियाना डिक्रूज रहेंगी। 


फिल्म का निर्देशन कूकी गुलाटी करेंगे जिन्होंने इंद्र कुमार की फिल्म टोटल धमाल में क्रिएटिव डायरेक्टर के रूप में काम किया था। उस फिल्म में अजय भी थे। 


अख़बार के अनुसार, 'वर्तमान में प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है, और फिल्म की टीम का काम जल्द ही शुरू होगा। 'यह फिल्म 1990 से 2000 के बीच हुई  भारत की फाइनेंसियल फैब्रिक पर बेस्ड है'
अजय को फिल्म का सब्जेक्ट पसंद है और वह इसे करने के लिए तैयार हो गए। इलियाना का किरदार फिल्म में काफी स्ट्रांग है लेकिन उनको अभिषेक के साथ नहीं जोड़ा गया है। फिल्म के लिए एक और अभिनेत्री की तलाश की जा रही है। साल के अंत तक फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी।


अजय फ़िलहाल भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें संजय दत्त, सोनाक्षी और परिणीति चोपड़ा भी हैं, जबकि अभिषेक अगली बार अनुराग बसु की फिल्म में दिखाई देंगे इससे पहले दोनों ने रोहित की 2003 की एक्शन फिल्म ज़मीन में साथ काम किया था, उसके बाद मणिरत्नम की युवा जिसके लिए अभिषेक को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार मिला।

Smita Sharma