18 की हुईं अजय देवगन की बेटी न्यासा, एक्टर ने तस्वीर शेयर कर इस अंदाज में दी लाडली को बर्थडे की बधाई

4/20/2021 11:14:36 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर एक्टर अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा का आज जन्मदिन है। कपल की लाडली 20 अप्रैल को अपना 18वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। उनके इस खास दिन पर उनके फैंस और करीबी उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं।  वहीं अजय देवगन ने भी बेटी को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।

PunjabKesari


 
अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो लाडली के कंधे पर हाथ रखे प्यार जताते हुए दिखाई दे रहे हैं।

PunjabKesari

तस्वीर को शेयर करते हुए अजय ने कैप्शन में लिखा-'प्यारी न्यासा, बर्थडे की बधाई। इस मुश्किल भरे समय में ऐसे छोटी खुशी सारा तनाव तोड़ देती है। इसके अलावा उन सभी के लिए दुआएं मांगता हूं जिन्हें इस वक्त जरूरत है।' 

PunjabKesari


अजय का बेटी के लिए किया ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी इस पोस्ट को पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर न्यासा को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News