‘फूल और कांटे’ से लेकर ''रेड'' तक, इतना बदल गया है अजय देवगन का लुक

7/11/2018 5:09:25 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन का फिल्मी करियर काफी शानदार रहा है। एक्शन हीरो के तौर पर पहचाने जाने वाले अजय ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी है।

 

 

100 से ज्यादा फिल्में करने वाले अजय ने फिल्म ‘फूल और कांटे’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। अजय एकमात्र एेसे एक्टर है जिन्होंने अपने फिल्मी सफर में कभी कोई भारी नुक्सान नहीं देखा है। अजय की फिल्में आज भी सुपरहिट साबित होती है। 

 


बता दें कि अजय का लुक पहले से लेकर अब तक काफी बदल चुका है। जहां अजय पहले सांवले औऱ दूबले दिखते थे वहीं अब वह काफी डैशिंग और हैंडसम दिखते है। कई सालों के फिल्मी करियर में अजय ने खुद को काफी बदला है।

 

 

अजय की बॉडी उनके लुक को चार चांद लगाती है। अजय देवगन जल्द ही नीरज पांडे की अगली फिल्म में नज़र आएंगे।  नीरज  'चाणक्य' नाम से एक फिल्म बनाने जा रहे हैं और अजय इसमें लीड रोल निभाएंगे। उन्होंने ट्विटर के ज़रिए इसकी जानकारी दी। 'चाणक्य' के अलावा अजय रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' में भी नज़र आएंगे। इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं और इसमें अजय और रणवीर का एक स्पेशल एक्शन सीक्वंस भी होगा। 

 

Punjab Kesari