अजय देवगन से लेकर माधुरी दीक्षित ने दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं, स्टार्स ने लगाए ''हर हर महादेव'' के जयकारे

3/11/2021 1:44:04 PM

मुंबई. आज महाशिवरात्रि का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स इस पर्व को सेलिब्रेट करने में कैसे पीछे रह सकते हैं। स्टार्स सोशल मीडिया पर सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दे रहे  हैं। आइए जानते हैं स्टार्स ने किस अंदाज में फैंस को महाशिवरात्रि की बधाई दी है....


अमिताभ बच्चन


अमिताभ ने सोशल मीडिया पर दो ट्वीट शेयर किए है। पहले में एक्टर ने नासिक के त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग की तस्वीर शेयर की है।

 

दूसरे ट्वीट में अमिताभ ने भगवान शिव का एक छोटा सा वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा, 'शिव सत्य है, शिव अनंत है, शिव अनादि है, शिव भगवंत है! शिव ओंकार है, शिव ब्रह्म है, शिव शक्ति है, शिव भक्ति है!! लोकआस्था के पावन पर्व महाशिवरात्रि की आप सभी को मंगलकामना प्रभु जी का आशीर्वाद आप सभी पर सदैव बना रहे।'


अजय देवगन 


अजय देवगन ने फिल्म 'शिवाय' की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, 'ना आदि ना अंत है उसका। वो सबका, न इनका उनका। वही शून्य है, वही इकाई। जिसके भीतर बसा शिवायः। ओम नमः शिवाय' 


कुणाल खेमु

View this post on Instagram

A post shared by Kunal Kemmu (@kunalkemmu)

महाशिवरात्रि के मौके पर एक्टर कुणाल के घर पूजा हुई। जिसकी तस्वीर शेयर कर कुणाल ने लिखा- 'ऊं नमः शिवाय। यह पावन त्योहार आपके और आपके प्रियजनों के जीवन को प्यार, अच्छे स्वास्थ्य और उन्नति से भर दे। हैपी महाशिवरात्रि। हर हर महादेव।'


सोनू सूद


सोनू सूद ने भी ट्वीट कर फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। एक्टर ने लिखा- 'शिव भगवान की फोटो फॉरवर्ड करके नहीं किसी की मदद करके महाशिवरात्रि मनाएं। ओम नमः शिवाय।'


संजय दत्त


एक्टर संजय दत्त ने भी सोशल मीडिया पर भगवान शिव की तस्वीर शेयर कर सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। तस्वीर शेयर करते हुए संजय ने लिखा- 'भगवान शिव का आशीर्वाद सदा आप पर और आपके प्रियजनों पर बना रहे। आप सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।' 


अनुपम खेर


अनुपम खेर ने भी भगवान शिव की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आप सभी को शुभकामनाएं। जय भोलेनाथ। जय शिवशंकर। ओम नमः शिवाय।'


माधुरी दीक्षित


एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने भी भगवान शिव की तस्वीर शेयर कर महाशिवरात्रि की बधाई दी है।

Content Writer

Parminder Kaur