पहली बार बेटी न्यासा के साथ जिम के बाहर स्पॉट हुए अजय, कैजुअल लुक में दिखा कूल अंदाज

10/11/2018 1:07:49 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन हाल ही में मुंबई के वर्सोवा में जिम के बाहर स्पॉट हुए। इस दौरान उनकी बेटी न्यासा भी नजर आईं। अजय व्हाइट टीशर्ट के साथ शॉर्टस पहने कैजुअल लुक में नजर आए।

वैसे अजय को इस तरह मीडिया के सामने आते कम ही देखा जाता है। वो अपनी पर्सनल और ऑफिशियल लाइफ को अलग रखते हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय अपकमिंग फिल्म ‘सिम्बा’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के क्लाइमैक्स में वह कैमियो करते दिखेंगे। फिल्म में वो ‘बाजीराव सिंघम’ के अवतार में एंट्री करेंगे। फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं वहीं सारा अली खान इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।

पिछले दिनों अजय देवगनने फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' की शूटिंग शुरु कर दी है। सोशल मीडिया के जारिए अजय ने यह जानकारी दी थी।

फिल्म में अजय सूबेदार तानाजी मालुसरे की भूमिका में नजर आएंगे।  फिल्म को भूषण कुमार प्रड्यूस कर रहे हैं। खबर के मुताबिक, अजय की यह फिल्म 22 नवंबर, 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है।


 

Neha