Box Office Collection: अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे' ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

5/19/2019 2:32:19 AM

मुंबईः बॉ़लीवुड के सिंगम अजय देवगन की फिल्म सिनेमांघरों में दस्तक दे चुकी हैं। अजय देवगन, तब्बू और रकुलप्रीत की फिल्म 'दे दे प्यार दे' शुक्रवार को रिलीज हो गई है। फिल्म में रकुलप्रीत अहम रोल में हैं। फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। वहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्म को पसंद किया जा रहा है। लोग फिल्म को पैसा वसूल बता रहे हैं।

फिल्म की बात करें तो ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में वह अपनी आधी उर्म की लड़की का साथ लव करते नज़र आए। वहीं फिल्म की रिलीज होने के बाद लोगों को इतंजार होता है फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई के बारें में जानने का। तो चलिए बताते हैं आपको इस फिल्म की पहले दिन की कमाई।
 

दे दे प्यार दे ने 10 करोड़ 41 लाख की कमाई की है। इस फिल्म ने पहले ही दिन उम्मीद से ज्यादा कमाई की है।

हाल ही में रिलीज हुई अजय की फिल्म टोटल धमाल ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी।

 

Pawan Insha