MS धोनी से मिले अजय देवगन, तस्वीर शेयर कर लिखी ये बात

1/9/2020 4:45:48 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने इंडियन क्रिकेट टीम के Ex कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की। उन्होंने इस मुलाकात की तस्वीर को ट्वीट कर कहा कि क्रिकेट और फिल्में भारत का एक करने वाले धर्म हैं। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर गुरुवार सुबह अजय ने एम. एस. धोनी के साथ  तस्वीर शेयर की। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, "क्रिकेट और फिल्म ... हमारे देश का एकजुट करने वाला धर्म है।" 

अभी तक इस तस्वीर पर 4700 से ज्यादा रिट्वीट और 45,000 से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। अजय फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' की रिलीज के लिए तैयार हैं और इसके प्रमोशन में लगे हुए हैं। ओम राउत द्वारा डायरेक्टेड, यह फिल्म 1670 में सिंहगढ़ की लड़ाई के बारे में है जो तानाजी मालुसरे और उदयभान सिंह राठौड़ के बीच लड़ी गई थी।

तानाजी को शुक्रवार को यानी 10 जनवरी, 2020 को एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक के साथ रिलीज किया जा रहा है। दीपिका की फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के वास्तविक जीवन पर आधारित है। 'छपाक' में विक्रांत मैसी भी प्रमुख भूमिका में हैं। 

Edited By

Akash sikarwar