बॉलीवुड का सुपरस्टार ये बच्चा अब एक फिल्म के लेता है 25 करोड़, तस्वीरें देखकर लगेगा झटका

1/17/2018 5:48:44 PM

मुंबई: बॉलीवुड में एेसे कई स्टार्स हैं जिन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुवात की। अब ये चाइल्ड आर्टिस्ट अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने के बाद बड़े होकर इंडस्ट्री पर राज़ कर रहे हैं।

आज हम आपको एेेसे ही एक स्टार के बारें में बताएंगे। हम कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन के बारे में बात कर रहें हैं। अजय का नाम आते ही हम सबके दिमाग में एक शांत, गंभीर और बेहतरीन एक्टर की छवि बनती है।

वह आज जितने अच्छे कलाकार हैं उतने ही अच्छे आर्टिस्ट वह बचपन में भी थे। अजय ने इतना नाम कमाया है कि उनकी फैन फॉलोइंग भारत के साथ-साथ दुनियाभर के देशों में है। आज दुनियाभर में उनके करोड़ों फैन हैं।

आज हम आपको अजय की बचपन की एक तस्वीर दिखाने जा रहे हैं जिसे देखकर उन्हें पहचानना बहुत मुश्किल है। हम आपको बता दें कि अजय पहली बार फिल्म ‘प्यारी बहना’ में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नज़र आए थे। यह तस्वीर उसी फिल्म से ली गई है।


खबरों की मानें तो आज अजय एक फिल्म के लिए 25 करोड़ से भी ज्यादा चार्ज करते हैं। उनके फैन्स बेसब्री से उनकी फिल्मों का इंतज़ार करते हैं। बचपन में इस सांवले बच्चे को देखकर किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि आगे चलकर यह बच्चा इतना बड़ा सुपरस्टार बनने वाला है। 

बता दें कि बॉलीवुड के बेहतरीन कमाई करने वाले अजय ने साल 2017 की सबसे बड़ी हिट ‘Golmaal Again’ अजय देवगन के खाते में ही आई थी। Golmaal Again ने सारी फिल्मों को पछाड़ते हुए साल 2017 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। 90 के दशक में अजय देवगन ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुवात की थी। एक्शन फिल्में ज्यादा करने की वजह से वह एक्शन हीरो के रूप में मशहूर हो गए थे।