THAILAND DAIRY: स्विमसूट पहन पापा अजय देवगन संग पोज देती दिखीं न्यासा

12/27/2018 2:46:18 PM

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और काजोल इन दिनों हॉलीडे एंजॉय कर रही है। ये हॉलीडे वह फैमिली संग मना रहे है। क्रिसमस के मौके पर थाईलैंड पहुंचे काजोल और अजय की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई है। सामने आई वीडियो में अजय फैमिली संग पूल में नजर आ रहे है। इसमें जहां न्यासा स्विमसूट पहन पापा संग पोज दे रही है वहीं काजोल अपने बेटे संग दिख रही है।

 

 

देवगन फैमिली के साथ कुछ और लोग भी खड़े नजर आ रहे हैं, हो ना हो ये सभी अजय देवगन के करीबी ही हैं, जो छुट्टियां मनाने के लिए उनके साथ गए हैं। ये तस्वीरें और वीडियो अजय ने अपने इंस्टा पर अकाउंट पर शेयर की है। 

 

 

वहीं काजोल ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वो अतरंगी अंदाज में दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में काजोल के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान है, जो सभी का दिल जीत लेगी।

 

 

अजय के वर्कफ्रंट की बात करे तो वह फिल्म 'सिंबा' में कैमियो करते नजर आएंगे। वहीं अजय की अगले साल 'टोटल धमाल', 'तानाजी', 'दे दे प्यार दे' रिलीज होने वाली है। वहीं अगर काजोल की बात करे तो वह इन दिनों किसी भी प्रोजैक्ट पर काम नहीं कर रही है।  

 

View this post on Instagram

Somewhere in between Christmas & New Year 🔛

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn) on

 

Konika