अजय देवगन ने किया खुलासा, काजोल की इस बात से होते हैं सबसे ज्यादा इरिटेट

11/24/2019 12:26:55 AM

मुंबईः बॉलीवुड के सिंघम स्टार यानि कि अजय देवगन इन दिनो काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। अजय देवगन अब अपनी अगली फिल्म ‘तानाजी' में काजोल के साथ नजर आएंगे। जैसे कि आप जानते ही हैं कि अजय देवगन और काजोल बॉलीवुड के प्यारे कपल में से एक है। दोनों की शादी को 20 साल हो चुके हैं और दोनों के बीच अभी भी प्यार काफी गहरा है। दोनों ही एक दूसरे की अच्छी और बुरी चीजों को स्वीकार करते हैं। अजय देवगन ने खुलासा किया है कि आखिर उनको काजोल की कौन सी बात पसंद नहीं है। अजय ने काजोल की वो बात भी बताई जो उन्हें ज्यादा इरिटेट करती है।        

अजय देवगन ने बताया कि काजोल को हद से ज्यादा बातें करना उन्हें इरिटेट करता है। उन्होंने ये भी बताया कि जब काजोल ज्यादा बात नहीं करती है, तब वो इसे मिस भी काफी करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘काजोल सेट पर काफी बातें करती है। जब भी आप उन्हें कॉन्सन्ट्रेट करने को कहेंगे, वो उस दौरान कुछ और कर रही होंगी। मैं उनके ज्यादा बोलने को लेकर शिकायत करता रहता हूं लेकिन जब वो चुप हो जाती हैं तो मैं उनसे पूछता भी हूं कि क्या हुआ। इसलिए मैं कुछ भी बदलना नहीं चाहता।''        

अजय देवगन ने कहा कि काजोल के साथ काम करना उनके लिए हमेशा से कंफर्टेबल रहता है। सब जानते हैं कि वो एक शानदार कलाकार है। एक्टर के तौर पर उनके साथ काम करना हमेशा मजेदार रहा है। वो मेरी पत्नी है और वो मुझे ज्यादा कंफर्टेबल होने देती है। 

Pawan Insha