पार्टी एनिमल हैं अजय देवगन की लाडली: ग्रीस में दोस्तों संग न्यासा का बवाल, समंदर किनारे छलकाए जाम
7/22/2022 2:37:54 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अजय देवगन और काजोल की लाडली न्यासा देवगन इन दिनों इंटरनेट पर छाईं हुईं हैं। न्यासा इस समय अपने दोस्तों के साथ ग्रीस की सैर पर हैं और वहां खूब एंजाॅय कर रही हैं। आए दिन न्यासा की दोस्तों के साथ पार्टी करते की तस्वीरें सामने आती रहती हैं।
हाल ही में न्यासा की कुछ वीडियोज सामने आई हैं जिनमें वह दोस्तों के साथ ड्रिंक्स एंजाॅय करती दिख रही हैं।
वीडियो में न्यासा हाथ में ड्रिंक लिए पार्टी में झूमती दिख रही हैं। ब्लू कलर की ड्रेस पहने न्यासा पार्टी में दोस्तों के साथ काफी खुश दिखाई दे रही हैं।
एक वीडियो में न्यासा समंदर किनारे बैठकर अपने ड्रिंक्स का मजा लेती दिख रही हैं।
न्यासा देवगन की सोशल मीडिया लाइफ देख कर साफ पता चलता है कि वो पार्टी एनिमल हैं। न्यासा को पार्टी करना काफी अच्छा लगता है इसलिए वो इंडिया में हों या बाहर दोस्तों संग खूब पार्टी करती हैं।
अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा अभी सिर्फ 19 साल की हैं लेकिन पॉपुलैरिटी की मामले में वो कई बड़े स्टार्स को टक्कर देती हैं। दिन पर दिन न्यासा अपने ग्लैमरस अंदाज से हर किसी को चौंकाती जा रही हैं। फिलहाल न्साया स्विट्जरलैंड के Glion Institute of Higher Education से इंटरनैशनल हॉस्पिटैलिटी की पढ़ाई कर रही हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
अडानी मामले की JPC जांच पर अड़ा विपक्ष, गांधी प्रतिमा के पास कांग्रेस समेत कई दलों का विरोध प्रदर्शन

Recommended News

मुशर्रफ की तालिबान समर्थक अफगान नीति पाकिस्तान के लिए दोधारी तलवार हुई साबित

अमेरिका ने चीन का निगरानी गुब्बारा मार गिराया, मलबा बरामद करने के लिए अभियान जारी

भूकंप ने मचाई तबाही, तुर्की और सीरिया में 1300 से ज्यादा लोगों की मौत...जमींदोज हुईं इमारतें

OMG! जलती चिता से पुलिस ने उठाया युवक का शव, हैरान कर देने वाला था मंजर