दोस्तो संग बांद्रा में दिखीं अजय देवगन की बेटी न्यासा, कपड़े नहीं अब इस वजह से हुईं ट्रोल

8/5/2019 12:18:16 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की बेटी न्यासा को अक्सर अपने दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है। लेकिन उनको अक्सर स्किन टोन और कपड़ों की वजह ट्रोल किया जाता है। 

हाल ही में एक बार फिर न्यासा को मुंबई के बांद्रा में कुछ दोस्तों के स्पॉट किया गया और वो फिर से ट्रोलर्स का निशाना बन गईं। लेकिन इस बार वो कपड़ों या फिर स्किन टोन नहीं बल्कि एक्सप्रेशन की वजह से ट्रोल हो रही हैं। 

इन लेटेस्ट तस्वीरों में अजय और काजोल की बेटी न्यासा अपने दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट से बाहर निकलती हुई दिखाई दे रही हैं। जिसमें उनके चेहरे एक्सप्रेशन को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। इस दौरान वो ऑफ व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। बारिश के दौरान वो किसी रेस्टोरेंट से निकली और तेजी से अपनी कार में चली गईं।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-अजय देवगन का फीमेल वर्जन। दूसरे यूजर ने लिखा-क्या ये रो रही है? वहीं अन्य यूजर ने अजय की बेटी की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा कि ये ऐसे क्यों निकल रही है जैसे किसी ने उसे मारा हो? इतना ही नहीं एक यूजर ने तो लिखा- 'डर रही है या डरा रही है?

बता दें कि न्यासा सिंगापुर के बहुत ही महंगे कॉलेज में पढ़ाई कर रही हैं। न्यासा अब 16 साल की हो चुकी हैं। वहीं,  अजय देवगन का बेटे युग की उम्र 8 साल है। न्यासा को अक्सर उनको दोस्तों संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है। न्यासा को लेकर कई बार खबरें आ चुकी हैं कि वो जल्द ही डेब्यू करने जा रही हैं। हालांकि अभी शायद ही न्यासा फिल्मी दुनिया में कदम रखें।

 

 

 

 

Neha