तो क्या अजय-काजोल की बेटी न्यासा नहीं करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, सिंघम ने दिया जवाब

1/22/2019 11:33:51 PM

मुंबईः बॉलीवुड के सिंघम स्टार यानि कि अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन अपने स्टाइलिश लुक के चलते आजकल काफी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अब उनके बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। चर्चा है कि वह जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री कर सकती हैं। लेकिन अजय ने बेटी न्यासा को लेकर एक बात कही है। उन्होंने कहा है कि न्यासा अभी देश में नहीं है। फिलहाल वो अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रही है और फिल्म इंडस्ट्री में आने का उनका कोई इरादा नहीं है।

उन्होंने आगे कहा- हालांकि, आगे चलकर वो अपना मन बदल भी सकती हैं। बता दें न्यासा अभी सिर्फ 15 साल की हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी काफी फैन फॉलोइंग है। वैकेशन की फोटोज से लेकर फैमिली संग आउटिंग तक, न्यासा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। जो भी हो अजय देवगन इस बार सीधा सीधा कहना रहा कि अभी उनकी बेटी न्यासा बॉलीवुड में डेब्यू नहीं करेंगी। तो फिर अजय की बेटी न्यासा को फिल्मीं परदे पर देखने के लिए शायद फैंस को लंबा इंतजार करना पड़ेगा।

Pawan Insha