ऑफ शोल्डर टॉप में दिखीं अजय की बेटी न्यासा, सामने आईं ऐसी तस्वीरें

8/15/2019 11:24:25 AM

मुंबई: एक्टर अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा को को अक्सर स्किन टोन और कपड़ों की वजह ट्रोल किया जाता है। न्यासा पॉपुलर स्टार किड्स में से एक है। अक्सर वह किसी ना किसी वजह से कैमरा में कैप्चर हो जाती हैं। हाल ही में एक बार फिर न्यासा को बांद्रा में स्पॉट किया गया। 



इस दौरान न्यासा ऑफ शोल्डर ऑरेंज कलर के टॉप के साथ ब्राउन कार्गो पैंट पहने हुए बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। खुले बाल, मिनिमल मेकअप उनके लुक को कम्पलीट कर रहे हैं। हालांकि, इन लेटेस्ट तस्वीरों में वो पैपराजी को पोज दिए बिना ही आगे बढ़ गईं। न्यासा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 



बता दें कि न्यासा सिंगापुर के बहुत ही महंगे कॉलेज में पढ़ाई कर रही हैं। न्यासा अब 16 साल की हो चुकी हैं। वहीं, अजय देवगन का बेटे युग की उम्र 8 साल है। न्यासा को अक्सर उनको दोस्तों संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है। न्यासा को लेकर कई बार खबरें आ चुकी हैं कि वो जल्द ही डेब्यू करने जा रही हैं। हालांकि अभी शायद ही न्यासा फिल्मी दुनिया में कदम रखें। अक्सर न्यासा को उनके रंग और लुक की वजह से ट्रोल किया जाता है, जिसकी वजह से पापा अजय भी कई बार यूजर्स को लताड़ चुके हैं।

 

 

Smita Sharma