दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे बच्चे के लिए अजय देवगन ने बढ़ाया मदद का हाथ, लोगों से भी की ऐसी अपील

4/15/2021 4:57:21 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. रील लाइफ एक्टर अजय देवगन रियल लाइफ में भी हीरो हैं। कई बार वो अपनी नेकियों को से लोगों का दिल जीत चुके हैं। बीते साल कोरोना वायरस के चलते लगे लॉकडाउन में उन्होंने काफी लोगों की मदद की थी। अब हाल ही में एक बार फिर वह एक बच्चे की मदद के लिए आगे आए हैं, जिसे लेकर उन्होंने फैंस से भी एक अपील की है।


दरअसल, आयांश नाम के एक बच्चे को स्पाइनल मस्कुलर अट्रोफी नामक एक दुर्लभ बीमारी है। इस बीमारी का इलाज बेहद महंगा है। इस बच्चे के इलाज के लिए लगभग 16 करोड़ रुपये की जरूरत है। ऐसे में अजय देवगन ने उसकी मदद का हाथ बढ़ाया है बाकी लोगों से भी बच्चे के इलाज में सहायता के लिए अपील की है। एक्टर ने कैप्शन में लिखा, '#SaveAyaanshGupta वह स्पाइनल मस्कुलर अट्रोफी से पीड़ित है और उसे दुनिया की सबसे महंगी दवा की आवश्यकता है। उसके इलाज में लगभग 16 करोड़ रुपये का खर्चा होगा।आपका डोनेशन उनकी मदद कर सकता है। कमेंट बॉक्स में डोनेशन लिंक शेयर कर रहा हूं। '

 

अजय के इस ट्वीट के बाद कई लोगों ने अयांश गुप्ता नाम के इस बच्चे के इलाज में मदद दी हैं। बच्चे की मदद करने के लिए लोग भी ट्वीट को लाइक और शेयर कर रहे हैं। अजय के फैंस के साथ-साथ अन्य यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।  


अजय देवगन के अलावा सारा अली खान ने भी इस बच्चे की मदद के लिए अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि 'अयांश को दुनिया की सबसे महंगी दवाई की जरूरत है, आप उसकी आखिरी उम्मीद हैं।  


वहीं अजय देवगन के काम की बात करें तो वह भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया, फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा उनके पास मेडे और रेड 2 जैसी फिल्में भी हैं।  

 

Content Writer

suman prajapati