करण जौहर के शो कॉफी विद करण में जाएंगे अजय और काजोल

11/3/2018 7:16:36 PM

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) और उनकी पत्नी काजोल (Kajol), करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण (Koffee with Karan) में जा सकते हैं। अजय और करण के बीच हुए मनमुटाव के बाद काजोल ने अपने पति का साथ देने के लिए करण जौहर से अपनी पुरानी दोस्ती खत्म कर ली थी। हाल ही में फिल्म कुछ कुछ होता है के 20 साल पूरे होने पर हुए एक इवेंट में काजोल और करण काफी घुलमिल गए थे।

कॉफी विद करण में अजय और काजोल 

काजोल ने कॉफी विद करण के इस सीजन में आने के लिए पहले ही हामी भरी थी और अब चर्चा है कि काजोल के साथ अजय ने भी शो में आने के लिए सहमति जता दी है। बताया जा रहा है कि अजय और काजोल दीवाली के बाद करण के शो का एपिसोड शूट करेंगे। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गयी है। काजोल करण के शो में कई बार आ चुकी हैं लेकिन अजय देवगन सिर्फ एक बार 2011 में कॉफी विद करण के तीसरे सीजन में आये थे।  

Pawan Insha