50 साल के अजय का 25 साल की लड़की के साथ चक्कर, कुछ ऐसा दिया पत्नी काज़ोल ने रिएक्शन

5/14/2019 11:54:29 PM

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस तब्बू इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'देदे प्यार दे' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। बता दें 'देदे प्यार दे' जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने वाली है। फिल्म दोनों कलाकारों के अलावा साउथ की मशहूर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह भी नजर आएंगी। तब्बू ने फिल्म की कहानी के बारे में बताते हुए कहा कि फिल्म 'दे दे प्यार दे' रिश्तों की उलझन पर आधारित है।

फिल्म के पोस्टर में अजय देवगन, रकुल और तब्बू के बीच में स्प्लिट करते नज़र आ रहे हैं। तब्बू ने बताया, ''फिल्म कि कहानी आशीष (अजय देवगन) के इर्द-गिर्द ही घूमती रहती है। अजय इस फिल्म में एक 50 वर्षीय अमीर व्यक्ति के रुप में नज़र आएंगे, जिसे आयशा (रकुल प्रीत) से प्यार हो जाता है, जो उससे उम्र में लगभग आधी है। आशीष और आयशा के इसी रिश्ते को आशीष के परिवार और उनकी पूर्व पत्नी मंजू (तब्बू) द्वारा बहुत कोसा जाता है''।

साथ ही तब्बू ने फिल्म को हां कहने के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि वे फिल्म कि कहानी से बहुत प्रभावित हुईं क्योंकि उन्हें कहानी में कुछ नयापन महसूस हुआ। फिल्म में सिर्फ हसी मज़ाक ही नहीं, रिश्तों की गंभीरता और उन्हें नाज़ुकता से संभालना भी दिखाया गया है। वहीं आजय देवगन की पत्नी काज़ोल का कहना है कि अक्सर आंखों को कोई चीज़ कुछ पल के लिए प्यारी लग जाती है, लेकिन वह किसी खास की जगह कभी नही ले सकती। अगर उन्हें कभी इस बात को सोच कर कोई ख्याल भी आता है तो वह कभी इसे गलत ऐंगल से नही लेगी। क्योंकि उन्हें अपने पति पर भरौसा है।

Pawan Insha