दादा के निधन के बाद नयासा को सैलून में देख यूजर्स ने किया था ट्रोल, अब अजय ने लगाई ट्रोलर्स को फटकार

12/26/2019 4:37:44 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर अजय देवगन और काजल की बेटी कभी अपने लुक तो कभी अपने मोमेंट्स को लेकर जल्द ही ट्रोल हो जाती हैं। बीते कुछ दिन पहले भी नयासा को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। बीते कुछ दिनों पहले नयासा के दादा के निधन के बाद उनको सैलून के बाहर देख यूजर्स ने काफी ट्रोल किया था। वहीं अब पहली बार अजय ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और ट्रोलर्स का मुंह बंद किया है।


अजय देवगन ने ट्रोलर्स को बताते हुए कहा, कि वो दादा के निधन के बाद रोए जा रही थी और चुप नही हो रही थी। इसीलिए मैने उसे थोड़ा शांत होने के लिए सैलून भेजा था। हाल ही में एक इंटरव्यू में अजय देवगन ने बात करते हुए कहा, ट्रोलर्स को असली बात का पता नही होता कि चल क्या रहा है। एक्टर ने कहा कि मैने इस बारे में कभी बात नही की है। जब मेरे पिता का निधन हुआ उस दिन बच्चे काफी परेशान थे, आपको भी पता ही है कि उस वक्त माहोल कैसा होता है। उस दिन नयासा काफी रो रही थी और मैने उसे चुप कराने की कोशिश की। मैने ही उसे जबरदस्ती सैलून भेजा था। आपको ऐसा करना होता है क्योंकि वो बच्चे हैं। मैने नयासा को कहा कि बाहर जाओ और कुछ खा पी आओ। काफी मना करने के बाद वो सैलून गईं।


आगे बात करते अजय ने बताया कि मैने नयासा को कहा था कि जाओ बाल धो आओ। ऐसे में सैलून जाते वक्त मीडिया ने उसकी तस्वीरें क्लिक कर लीं और लोगों ने उसे ट्रोल करना शुरू कर दिया 'दादा का अभी निधन हुआ है और ये पार्लर में है।' क्या उन्हें ऐसा कहने का हक है? मैने इसलिए कहा ताकि उसे रिलेक्स फील हो और उसके सिर में काफी दर्द हो रहा था। अजय ने कहा कि वो ऐसा कैसे कह सकते हैं? ये बहुत गलत बात है। जब वो वापस आईं तो और भी परेशान हो गईं, उसकी तस्वीरें सामने आ चुकी थीं।


अजय देवगन ने कहा लोग बहुत ही आसानी से किसी को भी जज कर लेते हैं। लेकिन इसका बच्चों पर बहुत खराब असर पड़ता है। 

Edited By

Vikas Sharma