मम्मी ऐश्वर्या और बेटी आराध्या की इस चीज ने खींचा लोगो का ध्यान, आप भी देखें क्या है वो

1/8/2018 5:21:01 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में बेटी आराध्या के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इन तस्वीरों में भी हमेशा की तरह वह अपनी बेटी का हाथ पकड़े हुए नजर आईं। वैसे ऐश्वर्या और आराध्या की इन तस्वीरों में कुछ खास देखने को मिला।

दरअसल, इस दौरान मां बेटी सेम टी शर्टस पहने हुए नजर आईं। इसमें अंतर करने के लिए दोनों की शर्ट पर इनके नाम लिखे हुए थे। ऐश्वर्या की टी शर्ट पर अंग्रेजी में ऐश्वर्या और आराध्या की टी शर्ट पर अंग्रेजी में आराध्या लिखा हुआ था।

आराध्या की मस्ती एयरपोर्ट पर चालू थी। वो मम्मी का हाथ पकड़ कर खूब इठला रही थीं। इसके साथ ही ऐश्वर्या भी काफी लाइट मूड में नजर आईं वो भी बेटी के साथ काफी खुश थीं। 


बता दें कि फिल्मों की बात करें तो जल्द ही ऐश्वर्या अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ ईद पर रिलीज होने वाली फिल्म 'फन्ने खां' में नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि नरगिस की सुपरहिट फिल्म 'रात और दिन' का बॉलीवुड में रीमेक बनाने की तैयारियां चल रही हैं

जिसमें ऐश्वर्या राय को लीड रोल ऑफर किया गया है। इस फिल्म के लिए ऐश्वर्या ने पूरे 10 करोड़ की मोटी फीस की मांग की है और इसके लिए प्रोड्यूसर मान भी गए हैं।