11 साल की हुई बच्चन फैमिली की दिल की धड़कन: बर्थडे पर ऐश्वर्या ने बेटी पर लुटाया प्यार, मां के होठों पर Kiss करती दिखीं आराध्या

11/16/2022 9:08:49 AM

मुंबई: बच्चन खानदान की आंखों का तारा, उनकी जान यानि बाॅलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या 16 नवंबर को अपना 11वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। लाडली के इस खास दिन पर मम्मी ऐश ने आराध्या पर खूब प्यार लुटाया। उन्होंने आराध्या संग एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हैं।

ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर रात करीब 12 बजे ही आराध्या के लिए एक फोटो शेयर की। ये तस्वीर हाल ही के सेलिब्रेशन की नजर आ रही है क्योंकि पीछे दीवार पर 11 लिखा है, और आराध्या अपना 11वां जन्मदिन ही मना रही हैं यानी रात में बर्थडे सेलिब्रेशन हुआ है।

शेयर की तस्वीर में आराध्या मां के  होंठ पर किस करते दिख रही हैं। लुक की बात करें तो आराध्या बच्चन ने रेड कलर का आउटफिट और बालों पर मैचिंग बो क्लिप लगाए नजर रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)

 

वहीं ऐश का स्टनिंग लुक देखने को मिल रहा है। तस्वीर के साथ ऐश ने कैप्शन में लिखा-'माय लव, माय लाइफ... मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं... मेरी आराध्या।' इसके साथ ऐश ने ढेर सारी इमोजी लगाई हैं।

सोशल मीडिया पर एक तरफ लोग मां-बेटी के प्यार की नजर उतार रहे हैं और तारीफों के पुल बांध रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग ऐश्वर्य़ा राय बच्चन को संस्कृति का पाठ पढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। 

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने 20 अप्रैल, 2007 को मुंबई में शादी की। कपल 16 नवंबर 2011 को बेटी के पेरेंट्स बने थे जिसका नाम आराध्या रखा। जैसे-जैसे आराध्या बड़ी हो रही है उसकी तुलना मां ऐश्वर्या राय से होनी शुरू हो गई है।

Content Writer

Smita Sharma