बेटी और मां संग सिद्धिविनायक मंदिर गईं ऐश्वर्या राय, चिकनकारी सूट में खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस

11/2/2023 1:23:04 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने 1 नवंबर को अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपने इस बर्थडे को एकदम खास बना लिया। जहां पहले उन्होंने बेटी आराध्या और मम्मी वृंदा के साथ एक स्पेशल कॉज के इवेंट में हिस्सा लिया। वहीं बाद में तीनों सिद्धिविनायक मंदिर भी गईं।

ऐश्वर्या ने आराध्या और मॉम के साथ गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। लुक की बात करें तो ऐश ने व्हाइट कलर का चिकनकारी अनारकली सूट पेयर किया था। मिनिमल मेकअप, ग्लोसी लिप्स और स्ट्रेट हेयर ऐश के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

वहीं आराध्या व्हाइट कुर्ते,ब्लू जींस में प्यारी दिखीं। इस दौरान एक्ट्रेस की मां वृंदा येलो सूट में नजर आईं। सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या और आराध्या के कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। 

ऐश्वर्या हर साल बेटी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर जाती हैं। इस बार उनके साथ मां वृंदा भी थीं।


मंदिर जाने से पहले ऐश्वर्या ने बेटी और मां के साथ एक स्पेशल इवेंट में हिस्सा लिया। वहां उन्होंने एक बड़ा सा केक काटा। सबने एक्ट्रेस को बर्थडे विश किया। इवेंट में ऐश्वर्या को गणपति बप्पा की मूर्ति भी गिफ्ट की। पपाराजी ने ऐश्वर्या के लिए हैप्पी बर्थडे सॉन्ग भी गाया। इतना प्यार पाकर ऐश्वर्या खुश हुईं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma