घर लौटने पर ऐश्वर्या ने फैंस का किया धन्यवाद,पोस्ट शेयर कर लिखा आप सभी की दुआओं के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया

7/29/2020 3:40:46 PM


मुबंई: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या करोनो रिपोर्ट नेगेटिव आने पर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर सोमवार की शाम घर पहुंच गईं। हॉस्पिटल से घर वापस लौटते ही ऐश्वर्या अपने फैंस को थैंक्स कहना नहीं भूली। वैसे तो ऐश्वर्या सोशल मीडिया से थोड़ा दूर ही रहती है लेकिन हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होते ही उन्होंने अपने फैंस के लिए एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने बेटी आराध्या के साथ फैंस का शुक्रिया अदा किया है। ऐश्वर्या राय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में बेटी हाथ जोङे और वहीं ऐश्वर्या दिल बनाए हुए नजर आ रही है।

तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा-'आप सभी की दुआओं के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। मुझे, एंजेल आराध्या, एबी यानी अभिषेक और पा यानी अमिताभ के लिए आप सभी ने जो भी चिंता जताई हमारे लिए प्रार्थना की। उन सभी के लिए दिल से शुक्रिया। भगवान आप सभी पर भी अपनी कृपा बनाए रखें। आपके और आपके परिवार वालों के लिए मेरा प्यार। सुरक्षित रहिए, आप सभी को प्यार।'


वहीं बीते दिन महनायक ने भी सोशल मीडिया पर एक इमोश्ल पोस्ट शेयर किया था। साथ ही  अभिषेक बच्चन ने भी ट्वीट कर फैंस का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, आपकी निरंतर प्रार्थना और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद। हमेशा के लिए प्रेरित।

 
आपको बता दें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होते वक्त आराध्या अमिताभ बच्चन से बोली थीं कि दादा जी आप रोना मत, बहुत जल्द ठीक होकर घर आ जाओगे। अभिषेक बच्चन और अमिताभ फिलहाल अस्पताल में ही हैं। उनका एक बार और कोरोना टेस्ट होना है और टेस्ट निगेटिव होने के बाद उन्हें भी डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। 

Smita Sharma