गोवा में पति संग समुंदर किनारे घूमती दिखीं बच्चन बहू, यूजर्स बोले-प्रेग्नेंट हैं ऐश्वर्या?

3/24/2019 12:35:28 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दरअसल, होली के मौके पर ये कपल मुंबई से दूर गोवा में स्पॉट किए गए। 

इस तस्वीर में ऐश्वर्या और अभिषेक हाथों में हाथ डाले बीच किनारे टहलते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान शॉर्ट्स कपड़ों में नंगे पैर घूमते हुए दिखे। तस्वीर में ऐश्वर्या का पेट कुछ उभरा हुआ नजर आ रहा है। तस्वीर देखने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि ऐश्वर्या शायद प्रेगनेंट हैं। 

वहीं, फैंस के बीच सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। फैंस लगातार कमेंट करके पूछ रहे हैं कि क्या ऐश्वर्या प्रेग्नेंट हैं या नहीं। ट्विटर यूजर ने कहा कि वो खुश हैं कि ऐश्वर्या प्रेग्नेंट हैं तो वहीं एक और यूजर ने कहा कि नहीं ऐश्वर्या प्रेग्नेंट नहीं हैं।

बता दें कि ऐश्वर्या और अभिषेक ने 2007 में एक साल की डेटिंग के बाद शादी कर ली थी। उसके बाद साल 2011 में उन्होंने बेटी आराध्या को जन्म दिया था। 


 

Neha