पति और बेटी संग छुट्टियों पर रवाना हुईं ऐश्वर्या, उड़ी थी प्रेग्नेंसी की खबरें

4/18/2019 5:33:23 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में पति अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ वैकेशन मनाने के लिए रवाना हो गई हैं। हाल ही में उनको एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं।

कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या परिवार के साथ मलेशिया रवाना हुईं। तस्वीरों में हर बार की मां-बेटी की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। 

इस दौरान ऐश्वर्या लूज व्हाइट टॉप के साथ ब्लैक पैंट्स पहने हुए नजर आईं। इसके साथ उन्होंने लॉन्ग जैकेट वेयर की थी। वहीं अभिषेक कैजुअल लुक में काफी कूल और हैंडसम दिख रहे हैं।

आराध्या भी मल्टीकलर्ड ड्रेस में काफी क्यूट नजर आईं। तीनों ने मुस्कुराते हुए पैपराजी को पोज दिए। 

उड़ी थी प्रेग्नेंसी की खबरें 

बच्चन परिवार अक्सर एक साथ वक्त बिताते हुए नजर आता है। कुछ समय पहले ऐश्वर्या, पति अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ गोवा पहुंची थीं। जहां उन्होंने क्वालिटी टाइम स्पेंड किया। कपल को समुद्र तट पर टहलते हुए देखा गया।

दोनों शॉर्ट्स कपड़ों में नंगे पैर घूमते नजर आए। उस दौरान किसी ने उनको अपने कैमरे में कैद कर लिया। इसके बाद दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

तस्वीरों के सामने आने के बाद कहा गया कि ऐश्वर्या राय प्रेग्नेंट हैं। सोशल मीडिया पर फैली इस खबर के बाद ऐश्वर्या राय के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि यह महज अफवाह है जो कई एंटरटेनमेंट साइट पर चल रही है।

गलत कैमरा एंंगल की वजह से ऐश्वर्या की ये तस्वीर ली गई जिसके बाद अफवाह फैली।

 

 

Neha