मांग में सिंदूर..हाथों में मेहंदी..चौदवी का चांद बन पाखी ने विराट संग दिए पोज, ऐश्वर्या-नील की तस्वीरों ने लूटी महफिल

10/14/2022 1:45:42 PM

मुंबई: 'गुम है किसी के प्यार' की 'पाखी' यानि एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा और 'विराट' यानि नील भट्ट ने बीते साल धूमधाम से शादी रचाई। शादी के बाद से ही ये कपल अपने पोस्ट के जरिए फैंस को कपल गोल देती नजर आती है। 14 अक्टूबर को एक्ट्रेस ने  बड़े ही धूमधाम से करवाचौथ का व्रत मनाया।

पत्नी ऐश्वर्या के पहले करवाचौथ को खास बनाने के लिए नील भट्ट ने खूब जतन किए। इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें उन्होंने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं जो धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। 

पहले करवाचौथ पर  ऐश्वर्या शर्मा की खुशी देखते ही बन रही थी। पति नील भट्ट के साथ उन्होंने कई रोमांटिक पोज देते हुए तस्वीरें क्लिक करवाई हैं। लुक की बात करें तो उन्होंने पीच कलर की साड़ी में पेयर की थी।

एक्ट्रेस ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, सोने के हार,मंगलसूत्र, कड़े से कंप्लीट किया। हाथों में पिया के नाम की मेहंदी और मांग में सजा सिंदूर ऐश्वर्या के लुक को परफेक्ट बना रहा है। वहीं नील पत्नी संग ट्विनिंग करते नजर आए। वह पीच कुर्ते में काफी जच रहे है। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

नील और ऐश्वर्या ने  30 नवंबर को मध्यप्रदेश के उज्जैन शादी रचाई थी।कपल सात वचन लेकर एक-दूजे का हुआ। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। शादी के बाद नील और ऐश्वर्या ने मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया, जहां पर दिग्गज एक्ट्रेस रेखा ने शिरकत की थी। 

काम की बात करें तो दोनों इस समय गुम है किसी के प्यार में नजर आ रहे हैं। शो की शुरुआत में दोनों देवर भाभी के रोल में थे। वहीं लीप के बाद दोनों पति-पत्नी का किरदार निभा रहे हैं। 

 

Content Writer

Smita Sharma