जमाने के सामने ऐश्वर्या शर्मा ने पति की मां पर लुटाया जी भरकर प्यार, हाथों में मेहंदी, फ्लोरल ज्वेलरी, येलो अटायर..सास-बहू की ट्विनिंग ने जीता फैंस का दिल

2/25/2022 6:34:37 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की पाखी यानी ऐश्वर्या शर्मा एक्टर नील भट्ट संग शादी के बाद हैप्पी मैरिड लाइफ जी रही हैं। शादी के बाद अक्सर वो अपने पति संग तो की ससुराल फैमिली के साथ प्यारी तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में ऐश्वर्या ने अपनी सासू मां सुनीता भट्ट संग एक फोटोशूट करवाया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है। सास-बहू की इन खूबसूरत तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

 

इन तस्वीरों में ऐश्वर्या शर्मा की सासू मां संग ट्विनिंग देखने को मिल रही है। येलो अटायर में सास-बहू की जोड़ी फैंस का खूब दिल जीत रही है।

 

दोनों ट्रेडिशनल आउटफिट पहने खूब सजी नजर आ रही हैं। येलो सूट के साथ मैचिंग इयररिंग्स, फ्लोरल मांग टीका, मेहंदी रचे हाथों में हाथ फूल पहने ऐश्वर्या की खूबसूरती का कोई जवाब ही नहीं है।

 

वहीं उनकी सासू मां भी येलो साड़ी के कानों में इयररिंग्स, मांग टीका और हाथों में कंगन पहने अपनी बहू को टक्कर दे रही हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aishwarya Sharma Bhatt (@aisharma812)

एक साथ पोज देती हुई सास-बहु एक दूसरे पर खूब प्यार लुटा रही हैं। कभी ऐश्वर्या अपनी सास से लिपटती हुई तो कभी उन्हें किस करती नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में वह अपनी सास का हेयरस्टाइल सेट कर रही हैं तो कईयो में दोनों हाथ उठाकर हैप्पी पोज दे रही हैं।

 

 

बता दें, ऐश्वर्या शर्मा ने पिछले साल 30 नवंबर को एक्टर नील भट्ट संग सात फेरे लिए थे। शादी के बाद कपल हर जगह जबरदस्त बॉन्ड शेयर करता नजर आता है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aishwarya Sharma Bhatt (@aisharma812)

 
 
 

 

Content Writer

suman prajapati