विदेश में फैमिली संग नया साल मनाकर मुंबई लौटीं ऐश्वर्या, एयरपोर्ट पर हमेशा की तरह बेटी का हाथ थामे नजर आई ''बच्चन बहू''
1/3/2023 1:29:44 PM
मुंबई. बॉलीवुड सितारे विदेश में न्यू ईयर का स्वागत कर अपने होम टाउन लौट रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय भी अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या संग नया साल मनाकर मुंबई लौट आई हैं। वहां से लौटते वक्त मंगलवार की सुबह एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वह हर बार की तरह बेटी का हाथ थामे नजर आईं। अब उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं।
सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय बेटी आराध्या का हाथ थामे एयरपोर्ट से बाहर आ रही हैं। एक तरफ बॉडीगार्ड तो दूसरी तरफ खुद बेटी की सिक्योरिटी कर रहीं ऐश्वर्या का ये अंदाज देख लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
लुक की बात करें तो इस दौरान ऐश्वर्या ब्लैक लुक में नजर आ रही हैं, जबकि उनकी बेटी पिंक हुडी में क्यूट दिख रही हैं।
वहीं, अभिषेक बच्चन इस दौरान रेड शर्ट और ब्लैक पैंट में परफेक्ट दिख रहे हैं। वह पत्नी और बेटी से अलग आगे चलते हुए नजर आ रहे हैं।
बच्चन फैमिली की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोर रही हैं।
बता दें, ऐश्वर्या राय ने 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी रचाई थी। शादी के बाद एक्ट्रेस ने 2011 में बेटी आराध्या को जन्म दिया, जिसे बच्चन फैमिली बेहद प्यार करती है।