''डैडी की याद में प्रार्थना और प्यार'' पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर ऐश्वर्या का भावुक पोस्ट,आराध्या संग तस्वीर शेयर कर बोलीं-''हैप्पी बर्थडे अज्जा''

11/21/2022 10:46:07 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में ऐश ने पिता कृष्णाराज राय  की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए एक पोस्ट की।

इस तस्वीर में वह बेटी आराध्या बच्चन के साथ नजर आ रही हैं। वहीं उनके पीछे पिता कृष्णाराज राय की तस्वीर हैं जिस पर व्हाइट फूलों का  हार चढ़ाया है। इस तस्वीर के साथ ऐश ने लिखा-'डैडी की याद में प्रार्थना और प्यार. हैप्पी बर्थडे डियर डैडी-अज्जा। प्यार, प्यार और बहुत सारा प्यार हमेशा। ईश्वर का आशीर्वाद आप पर बना रहे।'

ऐश्वर्या हर खास मौके पर अपने पिता को जरूर याद करती हैं और इसकी झलक उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर देखी जा सकती है। चाहे को त्योहार हो या कोई सेलिब्रेशन, ऐश्वर्या की तस्वीरों में उनके पिता जरूर मौजूद होते हैं। उन्होंने ऐसी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रखी हैं जिसमें उनके पिता की तस्वीर भी जरूर दिखाई देती है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)

काम की बात करें तो ऐश हाल ही में मणिरत्नम की फिल्म में 'Ponniyin Selvan'  में नजर आईं हैं।
 

Content Writer

Smita Sharma