बेटी को स्कूल लेने पहुंची ऐश्वर्या, आराध्या की क्यूट तस्वीरें आई सामने

1/25/2019 11:29:11 AM

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अक्सर अपनी बेटी के साथ स्पॉट होती रहती है। हाल ही में एेश की कुछ तस्वीरें सामने आई है। इन तस्वीरों में वह अपनी बेटी संग नजर आ रही है। इस दौरान दोनों ने व्हाइट कलर के कपड़े पहने हुए है। दरअसल, ऐश्वर्या बेटी आराध्या को स्कूल लेने पहुंची थीं, जहां से मीडिया ने उन्हें अपने कैमरे में कैद किया।

 

 

आराध्या को जब मीडिया ने अपने कैमरे में कैद किया तब वो अपनी मां का हाथ थामे सीढ़ियों से नीचे उतर रही थीं। आराध्या जिस उम्र में हैं, उसमें बच्चे स्कूल से घर की तरफ भागना ही पसंद करते हैं। अपनी आराध्या बच्चन भी अलग नहीं हैं।

 

 

जैसे ही वो सीढ़ियों से नीचे उतरी, वैसे ही वो कार में बैठने के लिए बेसब्र दिखीं। आराध्या बच्चन को कार में बैठने की इतनी जल्दी थी कि वो अपनी मां को पीछे ही छोड़ गईं।ऐश्वर्या राय बच्चन ने कार में बैठने से पहले मीडिया को मुस्कुराकर धन्यवाद कहा। 

 


ऐश्वर्या के काम की बात करें तो वो जल्द ही अपने ससुर अमिताभ बच्चन के साथ एक फिल्म में नजर आ सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस प्रोजेक्ट के लिए ऐश्वर्या ने हामी भर दी है, हालांकि अमिताभ की ओर से अभी मंजूरी मिलनी बाकी है। 

 

Konika