ईस्टर पर आराध्या ने पहनी पिंक Bunny ड्रेस, ऐश्वर्या ने शेयर की क्यूट तस्वीर
4/5/2021 12:45:13 PM

मुंबई. 4 अप्रैल को ईस्टर त्योहार पूरी दुनिया में मनाया गया। ये त्योहार ईसाई धर्म के लोगों का पवित्र त्योहार है। इसे ईसा मसीह के पुनजीवित होने की खुशी में मनाया जाता है। बॉलीवुड स्टार्स ने भी इस सेलिब्रेट किया और फैंस को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी। एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी बेटी के आराध्या के साथ ईस्टर त्योहार को सेलिब्रेट किया। जिसकी तस्वीर एक्ट्रेस ने शेयर की है, जो खूब पसंद की जा रही है।
तस्वीर में आराध्या पिंक Bunny के कपड़ों में नजर आ रही है। आराध्या जमींन पर लेट कर मिठाई खा रही है। आराध्या इस लुक में बेदह क्यूट लग रही है। फैंस इस तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
काम की बात करें तो ऐश्वर्या को आखिरी बार फिल्म 'फन्ने खां' में देखा गया था। अब ऐश्वर्या बहुत जल्द फिल्म Ponniyin Selvan में नजर आने वाली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस मणि रत्नम के साथ एक बार फिर काम करती नजर आएंगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

अमेरिका : कोविड-19 टीका नहीं लगवाने की वजह से हजारों सैनिकों पर लटक रही बर्खास्तगी की तलवार

आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

HPSSC ने घोषित किया विभिन्न पदों की लिखित छंटनी परीक्षा का परिणाम, जानें पूरी डिटेल

FATF से बचने के लिए पाक की नई चाल, मुंबई हमले के मास्टर माइंड मीर को सुनाई 15 साल जेल की सजा