ऐश्वर्या ने शेयर की बेटी आराध्या के साथ क्रिसमस सेल्फी, इंटरनेट पर छाई अमिताभ की बहू और पोती की खूबसूरत फोटो

12/25/2022 11:45:12 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. देश-विदेश में आज क्रिसमस का त्योहार सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस मौके पर बॉलीवुड स्टार्स भी क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कर फैंस को शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने बेटी आराध्या के साथ अपनी क्रिसमस की तस्वीर शेयर कर फैंस को बधाई दी है। अमिताभ बच्चन की बहू और पोती की इस तस्वीर को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।


ऐश्वर्या राय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह क्रिसमस ट्री के साथ बेटी आराध्या संग पोज दे रही हैं। तस्वीर में मां-बेटी का एक साथ अंदाज बेहद प्यारा लग रहा है। इस फोटो को शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा-''मैरी क्रिसमस और ढेर सारा प्यार, शांति, अच्छा स्वास्थ्य और खुशी❣️ ईश्वर का आशीर्वाद
फैंस ऐश्वर्या के इस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर उन्हें भी क्रिसमस की बधाई दे रहे हैं।''


वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय को हाल ही में निर्देशक मणिरत्नम की एक्शन ड्रामा फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन -1' में देखा गया था, जिसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। अब वह जल्द ही साउथ की एक और फिल्म 'जेलर' में सुपरस्टार  रजनीकांत, राम्या कृष्णन, प्रियंका अरुल मोहन और शिवा राजकुमार के साथ दिखाई देंगी।

Content Writer

suman prajapati