पति और बेटी संग रोम में बर्थडे सेलिब्रेट कर मुंबई लौटीं ऐश्वर्या, एयरपोर्ट पर दिखा स्टनिंग लुक

11/3/2019 11:28:28 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ बीते कई दिनों से रोम में थीं। यहीं उन्होंने अपना 46वां बर्थे सेलिब्रेट किया था। वहीं अब ऐश पति और बेटी संग मुंबई लौट आईं हैं।

हाल ही में उन्होंने फैमिली संग एयरपोर्ट पर देखा गया। लुक की बात करें तो ऐश ब्लैक टाॅप के साथ मैचिंग जींस में स्टाइलिश दिखीं।

इसके साथ उन्होंने मल्टी कलर का श्रग पेयर किया था। मिनिमल मेकअप, रेड लिपस्टिक और ओपन हेयर्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

वहीं अभिषेक ब्लैक टी-शर्ट और जींस में हैंडसम दिखे। आराध्या की बात करें तो वह व्हाइट ट्रैक सूट में हमेशा की तरह क्यूट दिखीं।

आराध्या इस दौरान अभिषेक और ऐश का हाथ थामें दिखीं। फैमिली संग ऐश की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

काम की बात करें तो ऐश्वर्या डायरेक्टर मणिरत्नम की अगली फिल्म 'पोंनियिन सेल्वन' की शूटिंग जल्द शुरू करने वाली हैं। यह एक रीमेक फिल्म होगी। 

वहीं अभिषेक बच्चन 'द बिग बुल' में नजर आएंगे। फिल्‍म 1990 से 2000 के बीच हुई सच्‍ची घटनाओं और भारत के फाइनैंशल फील्‍ड में हुए बदलाव पर आधारित है।

Smita Sharma