बेटी और पति संग कांन्स फिल्म फेस्टिवल में हुस्न का जलवा बिखरेने फ्रांस रवाना हुईं ''बच्चन बहू'', आराध्या की स्माइल ने जीता फैंस का दिल

5/17/2022 10:07:38 AM

मुंबई: कान्स फिल्म फेस्टिवल एक ऐसा इवेंट है जिस पर दुनियाभर के लोगों की निगाहें टिकी होती हैं। 17 मई से 28 मई तक होने वाले कान्स फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल होंगे। इनमें ऐश्वर्या राय बच्चन, दीपिका पादुकोण, हिना खान, पूजा हेगड़े, अदिति राव हैदरी, नयनतारा और बहुत कुछ शामिल हैं। जहां दीपिका, हिना पहले ही कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनने के लिए फ्रांस पहुंच चुकी है।

वहीं ऐश्वर्या पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ सोमवार को रवाना हुईं। बीती रात बच्चन फैमिली को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। लुक की बात करें बच्चन बहू ऑल ब्लैक लुक में दिखीं।

ब्लैक शर्ट, जैकेट और मैचिंग डेनिम में मिसेज का स्टाइलिश लुक देखने को मिला। इसके अलावा मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स और रेड लिपस्टिक उनके लुक को चार-चांद लगा रहे थे।

अभिषेक ब्लू हुडी और बैगी जींस में कूल दिखे। आराध्या इस दौरान पिंक शर्ट और जींस में क्यूट दिखीं।

आराध्या की स्माइल ने लोगों का दिल जीत लिया। फैंस बच्चन फैमिली की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।


काम की बात करें तो अभिषेक फिल्म 'दसवीं' हाल ही में रिलीज हुई है। इसमें उनके साथ यामी गौतम और निमरत कौर हैं। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया। वहीं ऐश्वर्या मणिरत्नम की 'पोन्नियिन सेलवन:' आई में नजर आएंगी। 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma