रंगों में सराबोर दिखीं ''बच्चन बहू'':सास-ससुर नहीं...दोस्तों संग ऐश्वर्या ने जमकर खेली होली, बेटी आराध्या और पति अभिषेक ने भी खूब उड़ाया गुलाल

3/26/2024 2:20:58 PM

मुंबई: 25 मार्च को देशभर में होली का त्योहार मनाया गया। ऐसे में बी-टाउन इंडस्ट्री में भी इस त्योहार की धूम देखने को मिली। बच्चन परिवार भी इस त्योहार में रंगा नजर आया। ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन और उनकी बेटी आराध्या ने अपनी होली का भरपूर मजा लिया।

PunjabKesari

 

24 मार्च को सास जया, ससुर अमिताभ बच्चन, ननंद श्वेता और नव्या के  के साथ होलिका दहन करने के बाद ऐश ने पति अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ 25 मार्च की शाम तक जश्न मनाया और होली के गानों पर डांस और मौज-मस्ती की। होली के लिए दोनों अपने दोस्तों के साथ शामिल हुए। व्हाइट कपड़े पहने हुए, तीनों ने कई सारी ग्रुप सेल्फी ली लेकिन आराध्या और ऐश्वर्या की तस्वीर ने दिल जीत लिया। 

PunjabKesari

एक-दूसरे पर रंग डालने के साथ-साथ कपल ने बच्चों के साथ फोम से भी खेला। ऐश्वर्या रंगीन गुलाल से ढकी हुई थीं। उन्होंने अपने किसी दोस्त की बेटी के साथ तस्वीर खिंचवाई और सेल्फी ली।

PunjabKesari


बता दें कि बच्चन परिवार की होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें नव्या नवेली नंदा ने शेयर की थीं। इन तस्वीरों में होलिका दहन,पूजा और रंग लगाते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की गई थीं. इन तस्वीरों में ऐश्वर्या और आराध्या काफी कम नजर आ रही थीं।

PunjabKesari

एक तस्वीर में ऐश्वर्या राय माथे पर खूब सारा सिंदूर और बिंदी लगाए हुए नजर आई थीं जहां उन पर होली का रंग भी लगा हुआ दिख रहा था। ऐश्वर्या के बराबर में आराध्या खड़ी थीं और उन्होंने लाल रंग का आउटफिट पहना हुआ था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Navya Naveli Nanda (@navyananda)

 


 

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News