आराध्या बच्चन ने देशभक्ति गाने पर किया परफॉर्म, यूजर्स ने बताया कोरियाई स्टार लिसा की ''कार्बन कॉपी''
1/30/2022 12:54:44 PM
मुंबई. एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन सोशल मीडिया पर काफी फेमस है। आराध्या की तस्वीरें और वीडियोज अक्सर वायरल होते रहते हैं। हाल ही में आराध्या का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह 'सारे जहां से अच्छा और बंदे मातरम' पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। आराध्या की इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। लोग आराध्या की तुलना कोरियाई स्टार लिसा से कर रहे हैं।
वीडियो में आराध्या व्हाइट सूट में नजर आ रही है। इसके साथ आराध्या ने ऑरेंज दुपट्टा कैरी किया हुआ है। वह तिरंगे के सामने खड़े होकर 'सारे जहां से अच्छा और बंदे मातरम' पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। फैंस आराध्या के इस वीडियो पर खूब प्यार बरसा रहे हैं और उसे कोरियाई स्टार लिसा की कार्बन कॉपी कह रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा- ब्लैकपिंक की लीसा जैसी दिखती हैं।
दूसरे यूजर ने लिखा- 'उसे लीसा से जिंदगी में एक बार तो जरूर मिलना चाहिए।'
लीसा की बात करें तो वह ऑल गर्ल के-पॉप ग्रुप ब्लैकपिंक की मेंबर हैं। लीसा को उनके बैंड के साथ-साथ सोलो आर्टिस्ट के तौर पर भी जाना जाता है। लीसा ने पिछले साल लालीसा नाम से अपनी डेब्यू एल्बम रिलीज की थी। इसके बाद उन्हें सोलो आर्टिस्ट के रूप में पहचान मिली।