ऐश्वर्या राय के बॉलीवुड में 23 साल बेमिसाल, इन फिल्मों में एक्ट्रेस ने मनवाया अपनी अदाकारी का लोहा

8/16/2020 11:21:47 AM

बॉलवुड तड़का टीम. मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में पूरे 23 साल हो चुके हैं। एक्ट्रेस ने न सिर्फ अपनी खूबसूरती बल्कि फिल्मों में अपनी अदाकारी  से लाखों लोगों को जीता है। प्यार हो गया फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हसीना आज बड़ी फैन फॉलविंग को एंजॉय करती हैं। चलिए जानते हैं एक्ट्रेस के इंडस्ट्री ने 23 साल पूरे होने पर उनकी कुछ खास फिल्में कैसे उनकी लाइफ का ट्रनिंग पॉयंट बनीं।

और प्यार हो गया
'और प्यार हो गया' फिल्म ऐश्वर्या के करियर की पहली फिल्म थी। जो कि आज ही के दिन रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस बॉबी देओल के साथ नजर आईं थे। फिल्म तो सुपरहिट रही थी, इसके गाने भी लोगों को खूब पसंद आए।


दिल दे चुके सनम

एक्ट्रेस की ये फिल्म साल 1999 में आई थी। ये फिल्म काफी सुपरहिट रही। एक्ट्रेस की एक्टिंग से लेकर फिल्म के गाने उन दिनों काफी मशहूर हो गए थे। इस फिल्म ने ऐश्वर्या को खास पहचान दिलवाई। इस फिल्म में लिए ऐश्वर्या को बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।


ताल 
सुभाश घई के डायरेक्शन में बनी फिल्म ताल से एक्ट्रेस को खूब वाहवाही मिली। इस फिल्म में ऐश्वर्या ने छोटे शहर से आई लड़की का किरदार निभाया था। इस फिल्म के गाने लोगों के दिलों पर घर कर गए। ये फिल्म एक्ट्रेस की लाइफ का ट्रनिंग पॉयंट साबित हुई। 


देवदास

देवदास में ऐश्वर्या ने पारो के किरदार से लोगों के दिलों में एक अमिट छाप छोड़ी। जब भी कभी देवदास का नाम आता है सबसे पहले लोगों के मन में ऐश्वर्या का पारो वाला चेहरा सामने आता है। ये फिल्म काफी ब्लॉक-बस्टर साबित हुई थी। इससे ऐश्वर्या की तारीफों की कोई सीमा न रही।


रेनकोट
फिल्म रेनकोट में ऐश्वर्या अजय देवगन के साथ नजर आई। दोनों की जोड़ी को एक साथ खूब पसंद किया गया। वहीं ऐश्वर्या ने अपने किरदार से फिल्म में जान डाल दी थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस के करियर को शिखर पर पहुंचाने का काम किया। इसके लिए एक्ट्रेस को नेशनल अवॉर्ड भी हासिल हुआ था। 


गुरु
इस  फिल्म में ऐश्वर्या अभिषेक बच्चन के साथ नजर आई थीं। ये फिल्म एक्ट्रेस की टॉप फिल्म की लिस्ट में शामिल है। इसमें एक्ट्रेस की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था।
प्रोवोक्ड


इस फिल्म में एक्ट्रेस ने एक ऐसी पत्नी का किरदार निभाया, जो आम जिंदगी में औरतों के लिए बड़ी सीख साबित हुई। इस फिल्म में ऐश्वर्वा ऐसी पत्नी है, जो घरेलू हिंसा का शिकार है और फिर पति से परेशान होकर उसे जान से मार देती है। ऐश की ये फिल्म भी काफी पॉपुलर हुई और एक्ट्रेस की प्रसिद्धी का कोई ठिकाना नहीं रहा।


 
 

Edited By

suman prajapati