जब होटल के कमरे में विवेक ने कर दी एेसी गलती, तो हमेशा के लिए ऐश्वर्या ने छोड़ दिया था साथ

11/1/2017 11:04:33 AM

मुंबई: बॉलीवुड की सबसे हॉट और ग्लैमरस एक्ट्रैस ऐश्वर्या राय आज 44 साल की हो गईं हैं। अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने इंडस्ट्री में एक खास जगह बनाई। एक तरफ जहां ऐश्वर्या को अपनी खूबसूरती से जितनी तारीफें बटोरी हैं उसके साथ ही समय-समय पर कुछ विवादों का सामना भी करना पड़ा है। भले ही अब अभिषेक बच्चन की गई हों, लेकिन इससे कई साल पहले वे खान या ओबेराॅय के साथ रिलेशन में थी। आज इनके बर्थडे के खास मौके पर हम उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ एेसे किस्सों के बारे में बताएंगे जिसके बारे में कम ही लोेग जानते हैं। 

PunjabKesari

बताया जाता है कि ऐश्वर्या और सलमान खान की अफेयर की खबर कोई नई नहीं हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान से तंग आकर ऐश्वर्या ने विवेक का हाथ थाम लिया था।

PunjabKesari

फिर ऐसा क्या हुआ कि ऐश उन्हें भी छोड़ कर चल दीं। 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर ऐश और सलमान की मुलाकात हुई और वहीं इनका प्यार परवान चढ़ने लगा। 1999-2001 से लेकर इन दोनों ने एक दूसरे को डेट किया, लेकिन सलमान की उस एक बात ने जैसे सब बर्बाद कर डाला।

PunjabKesari

सलमान ने ऐश के सामने कबूल किया कि उन्होंने ऐश के साथ धोखा किया है, उनके होते हुए किसी और लड़की से रिश्ता रखा है।

PunjabKesari

बस इतना ही था कि ऐश ने इस रिश्ते को खत्म करना बेहतर समझा, ऐश से अलग हो चुके सलमान अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाते थे। ऐश फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त होती थीं और सलमान वहां पहुंच कर भी हंगामा कर देते थें। सलमान के रवैये ने ऐश को शर्मिंदा कर दिया। 

PunjabKesari

कहा जाता है कि 2002 में एक इंटरव्यू उन्होंने मुझ पर शक भी किया कि मेरा मेरे को स्टार के साथ अफेयर है। ऐसा भी वक्त होता था जब उन्होंने मुझ पर हाथ उठाया, वह तो अच्छा हुआ कि कोई निशान नहीं पड़ते थे। इसके बावजूद मैं अपने काम पर ऐसे जाती थी जैसे कुछ हुआ ही न हो। जैसे तैसे ऐश सलमान से दूर हो पाईं तो उनकी जिंदगी में एंट्री हुई विवेक ओबरॉय की। सलमान से परेशान हो चुकीं ऐश को विवेक का साथ अच्छा लगता था। दोनों ने फिल्म  'क्यों हो गया न' में साथ काम करते वक्त एक दूसरे के लिए प्यार महसूस किया।

PunjabKesari

हालांकि ऐश ने खुल कर कभी नहीं कहा कि वे विवेक के साथ रिश्ते में हैं, लेकिन वे हर फंक्शन में उनके साथ जाती थीं। जिससे साफ था कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। ऐसे में विवेक के उस एक कदम ने सब बदल डाला।

PunjabKesari

विवेक चाहते थे कि बुरे वक्त से गुजर रहीं ऐश के लिए वे हमेशा हाजिर रहें, लेकिन हुआ इसका ठीक उल्टा। विवेक ने एक होटल के कमरे में प्रेस कॉन्‍फ्रेंस बुलाई और खुलासा किया कि उन्हें सलमान की तरफ से जान से मारने  की धमकी भरे फोन आ रहे हैं। इस कॉन्‍फ्रेंस ने किसी का भला करने के बजाए विवेक का ही सब कुछ छीन लिया।

PunjabKesari

खबरों की मानें तो जिसके लिए विवेक ने इतना बड़ा कदम उठाया उसने भी उनका साथ छोड़ दिया। ऐश ने बाद में साफ कर दिया था कि इन सब से उनका कोई लेना देना नहीं हैं और उनसे दूरी बना ली। ऐश के साथ साथ विवेक के हाथों से फिल्म ऑफर भी निकल गए। विवेक ने अगर वह गलती न की होती तो शायद ऐश आज उन्हीं की होतीं और उनका करियर भी सही चल रहा होता। दो बार प्यार में शर्मिंदगी झेल चुकीं ऐश को तब चैन मिला जब उन्हें अभिषेक बच्चन मिले।

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News