सलमान अफेयर से लेकर छोटे एक्टर के साथ इंटीमेट होने तक, इन कंट्रोवर्सी में फंस चुकीं है ऐश

11/1/2017 11:58:22 AM

मुंबई:  बॉलीवुड की सबसे खुबसूरत हीरोइन ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपना 44 वां बर्थ डे सेलीब्रेट कर रही हैं।  ऐश्वर्या ने अपनी खूबसूरती से जितनी तारीफें बटोरी हैं उसके साथ ही समय-समय पर कुछ विवादों का सामना भी उन्हें करना पड़ा है।


साल 1997 में बॉबी देओल के साथ फिल्म 'और प्यार हो गया' से ऐश ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। ऐश्वर्या राय की ऑफ कैमरा स्क्रीन लाइफ बुरी तरह विवादों से घिरी रही है। फिल्म 'गुरू' के दौरान उन्हें अभिषेक बच्चन के प्यार हो गया था जिसके बाद उन्हेंने शादी कर ली थी, लेकिन इससे पहले भी ऐश्वर्या की लाइफ में कई हीरो आए।

 

 

ऐश्वर्या के अफेयर्स की बात करें तो सबसे पहले सलमान खान और विवेक ओवेरॉय का नाम आता है। बताया जाता है कि 'हम दिल दे चुके सनम' के दौरान ऐश्वर्या और सलमान की करीबियों के चर्चे हर ओर थे। इसके साथ ही कहा जाता है कि उस दौर में सलमान खान ने ऐश्वर्या का करियर बनाने के लिए कई प्रोड्यूसर्स से उनकी सिफारिश भी की थी।

बताया जाता है कि 'हम दिल दे चुके सनम' भी ऐश्वर्या को तब ही मिली थी सलमान खान ने संजयलीला भंसाली से इस बारे में बात की थी। हालांकि सलमान से ब्रेक अप के बाद ऐश्वर्या ने उनपर फिजिक्ली और मैंट्ली तौर पर परेशान करने का आरोप भी लगाया था।

सलमान के बाद ऐश्वर्या ने विवेक ओबेरॉय को डेट किया। जिसके बाद सलमान और विवेक में तनातनी की काफी खबरें आईं। विवेक ने सलमान को ऐश्वर्या से दूर ही रहने की धमकी दी तो वहीं सलमान ने विवेक को करीब 41 बार कॉल किया यहां तक की उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे डाली।

ऐश्वर्या और शाहरुख का विवाद भी काफी चर्चा में रहा। दरअसल, बताया जाता है कि फिल्म 'चलते-चलते' में रानी मुखर्जी से पहले ऐश्वर्या राय को साइन किया गया था। लेकिन सलमान खान फिल्म के सेट पर पहुंच जाया करते थे जिसके कारण फिल्म की पूरी टीम को परेशानी होती थी। जिसके बाद ये फिल्म ऐश्वर्या के हाथ से निकल कर रानी मुखर्जी को मिल गई थी।

हाल ही में जिस विवाद का ऐश्वर्या को सामना करना पड़ा वो था फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में रणबीर के साथ इंटीमेट सीन फिल्माने को लेकर। बहू के ये सीन बच्चन परिवार को एकदम नागवार गुजरे। जिसके बाद सेंसर बोर्ड ने भी हटा दिया था।