बेटे की शादी में पत्नी संग दिल खोलकर नाचे थे बिग बी, ऐश्वर्या ने मैरिज में पहनी थी 75 लाख की साड़ी

5/25/2020 1:07:10 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या की जोड़ी बॉलीवुड के फेमस कपल्स में से एक है। फिल्म 'बंटी और बबली' के 'कजरा रे' गाने की शूटिंग के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ। अभिषेक ने न्यूयॉर्क में ऐश को प्रपोज किया था। ऐश्वर्या और अभिषेक ने 'ढाई अक्षर प्रेम के' फिल्म से पहले कई फिल्में की। लेकिन इस फिल्म के पहले इन दोनों की केमिस्ट्री नजर नहीं आई।

वहीं जब दोनों 'कजरा रे' गाने की शूटिंग कर रहे थे, तब मोहब्बत ने थोड़ी सी अंगड़ाई ली। हाल ही में इस कपल की शादी की कुछ तस्वीरें सोशल साइट पर धड़ले से वायरल हो रही हैं। आभिषेक और ऐश्वर्या की शादी बाॅलीवुड की पाॅपुलर शादियों में से एक थी।

कपल ने 20 अप्रैल, 2007 में शादी रचाई थी। । ऐश्वर्या  ने अपनी शादी पर गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी पहनी थी। इस साड़ी को नीता लूला ने डिजाइन किया था । साड़ी के बार्डर गोल्ड से मढ़ा हुआ था।

वहीं अभिषेक ने शादी में डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला का डिजाइन की हुई शेरवानी पहनी थी। ऐश्वर्या की शादी का पूरा अटायर 75 लाख रुपए का था। इसके अलावा भी अभिषेक और ऐश की कुछ तस्वीरें वायरल हुई।

इन तस्वीरों में पूरा बच्चन परिवार व्हाइट थीम में दिखा। तस्वीरों में बिग बी पत्नी जया के साथ दिल खोलकर नाचते दिख रहे हैं। फैंस अभिषेक और ऐश्वर्या की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

शादी के 4 साल बाद अभिषेक और ऐश्वर्या के घर एक नन्ही परी ने 16 नवंबर, 2011 जन्म लिया। उन्होंने उसका नाम आराध्या रखा। ऐश्वर्या इन दिनों बेटी आराध्या के ज्यादा समय बिता रही हैं। वह अक्सर फैमिली संग स्पाॅट होती हैं। 

Smita Sharma