कांस 2018 ऐश्वर्या के आगे नहीं टिक पाईं दीपिका-सोनम, फैंस ने दिया नंबर 1 का ताज

5/23/2018 1:46:50 PM

मुंबई: कांस फिल्म फेस्टिवल 2018 में बॉलीवुड दीवाओं ने रेड कार्पेट पर एक बार फिर बाजी मार ली। कांस में दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय बच्चन, कंगना रनौत, सोनम कपूर, कंगना रनौत समेत कई स्टार्स अपने हुस्न के जलवे बिखेरती नजर आईं। अपने ड्रेसेस पहन इन दीवाओं ने बेहतरीन फैशनसेंस से सभी को अपना दीवाना बना लिया। 


ऐश्वर्या राय बच्चन

 

ऐश्वर्या ने 12 मई को अपना पहला अपीयरेंस दिया। वो ब्लू कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आईं। ये आउटफिट मनीष अरोड़ा ने डिजाइन किया था। वहीं शाम को एक्ट्रेस मिशेल सिनको की स्लीवलेस ब्लू गाउन में नजर आईं। ड्रेस में गाउन के साथ तीन मीटर लंबी केप अटैच थी। जिस पर‍ सिल्क थ्रेड से करीगरी की गई थी। मिशेल सिनको के इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताब‍िक ड्रेस की केप को 1 हजार घंटे में बनाकर तैयार किया गया है। इसमें पूरा काम हैंड वर्क थ्रेड और स्वारोस्की क्र‍िस्टल से किया गया है। ऐश्वर्या ने आंखों को पर्पल स्पारकल टच दिया था। रेड लिपस्ट‍िक के साथ पर्पल ईयर‍िंग के साथ ऐश्वर्या ने पूरे लुक को कम्पलीट किया था। 

 

 

दीपिका पादुकोण

 

कांस के दौरान दीपिका ने पिंक कलर की बेहद खूबसूरत ड्रेस पहनी हुई थी। इस ड्रेस को कैरी करते वक्त दीपिका काफी कंफर्टेबल नजर आ रही थीं। उन्होंने ड्रेस के साथ मैचिंग पिंक हील्स पहनी थी जो उनको परफेक्ट लुक दे रही थीं। वहीं बात करें दीपिका के हेयरस्लाइल की तो उन्होंने बालों को बांधकर मैसी बन बनाया हुआ था। उनके ये हेयरस्टाइल ड्रेस पर सटीक बैठ रहा था। ड्रेस के साथ दीपिका ने कंट्रास्ट को सपोर्ट करने के लिए उन्होंने डार्क ग्रीन कलर के ईयररिंग्स और उसी तरह की अंगूठी पहनी थी। रेड कार्पेट पर आते ही दीपिका काफी खुश नजर आईं। दीपिका के स्टनिंग लुक की तस्वीरें सोशल साइट पर अभी तक काफी वायरल हो रही हैं। 

 


सोनम कपूर

 

सोनम कपूर ने भी कांस फिल्म फेस्टिवल 2018 के दौरान अपने लुक से सबको चौंका दिया। सोनम ने रेड कार्पेट पर वॉक के लिए डिजाइनर राल्फ और रस्सो का ऑफ व्हाइट लहंगा चुना। हाथों में मेहंदी उनके लुक को और चार चांद लगा रही थी। एक्सेसरीज की बात करें तो उन्होंने स्टड्स पहने हुए थे, जो उनकी वेडिंग रिंग से मेल खा रहे थे। उनके लुक की लोग काफी सराहना कर रहे हैं। 

 


कंगना रनौत 


कांस में कंगना का रेड कार्पेट पर आज दूसरा दिन है। वहीं उन्होंने अपने लुक से सबको हैरान कर दिया। इस दौरान कंगना ने सिल्वर कैटसूट पहना था जिसको Nedo By Nedret Taciroglu ने तैयार किया है। इस आउटफिट की नेकलाइन काफी पल्‍जिंग थी। जिसमें वह काफी बोल्ड लग रही थीं। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए कंगना ने सिल्वर ईयररिंग पहनी और हाथों में मैचिंग क्लच लिए हुए नज़र आईं। कंगना ने सभी को अपने लुक से निराश कर दिया।


बता दें कि हालांकि कांस फिल्म फेस्टिवल 2018 में दीपिका के ड्रेसिंग सेंस की भी खूब चर्चाएं हुईं लेकिन ऐश के आगे किसी की नहीं चली और 17 साल से कांस कार्यक्रम में रुल करने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक बार फिर बाजी मार ली और फैंस ने उन्हें नंबर वन का ताज पहनाया है।

Punjab Kesari