क्यूट तस्वीर शेयर कर ऐश्‍वर्या ने अभिषेक को दी जन्मदिन की बधाई

2/5/2019 10:11:04 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन आज अपना 43वां बर्थडे मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर फिल्म इंडस्ट्री के लोग और फैंस जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी अभिषेक की बचपन की तस्वीर शेयर कर उन्हें इंस्टा पर बर्थडे विश किया। इस तस्वीर से साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'हमेशा...माई बेबी हैप्पी हैप्पी बर्थडे बेबी।'' 


 

श्वेता बच्चन नंदा ने भी किया विश

अभिषेक की बहन श्वेता बच्चन नंदा ने भी उनके साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए एक्टर को जन्मदिन की बधाई दी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक इन दिनों फिल्म 'अनाम' की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं ऐश्वर्या और अभिषेक लंबे अरसे बाद मूवी 'गुलाब जामुन' में साथ काम करने वाले थे लेकिन ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक अब दोनों एक साथ नजर नहीं आएंगे। सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेयह फिल्म  ना करने का फैसला लिया है। उनका मानना है कि दोनों अगर फिर से पर्दे पर लवर्स की भूमिका निभाएंगे तो ये दर्शकों को खास पसंद नहीं आएगा।

Smita Sharma