मनोज कुमार की सुपरहिट फिल्म ‘वो कौन थी' के रीमेक में नज़र आएंगी ऐश्वर्या राय बच्चन

9/22/2019 2:23:17 AM

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें ऐश्वर्या राय को आखिरी बार फन्ने खां में देखा गया था। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय राजकुमार राव और अनिल कपूर के साथ मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। ऐश्वर्या के बॉलीवुड में कमबैक की खबरें अक्सर आती रहती है। ऐश्वर्या को लेकर खबरें हैं कि एक्ट्रेस बहुत जल्द एक फिल्म के रीमेक में नज़र आने वाली हैं।

जी हां, ऐश्वर्या के फैंस को ये जानकर खुशी होगी कि ऐश्वर्या सुपरहिट फिल्म ‘वो कौन थी' के सीक्वल में काम करती नजर आ सकती है।

जानकारी के लिए बता दें वर्ष 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी करने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन ने बॉलीवुड से दूरी बनाना शुरू कर दिया था। बेटी आराध्या के जन्म के बाद से तो ऐश्वर्या पूरी तरह से बेटी की देखभाल में व्यस्त हो गई।

ऐश्वर्या राय बच्चन भले ही बॉलीवुड की किसी फिल्म में नजर नहीं आ रही हो लेकिन वो उनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या राय बॉलीवुड में वापसी करने के लिए बेताब है। इस समय वो एक साथ कई फिल्म मेकर्स से बात कर रही है। ऐश्वर्या राय वर्ष 1964 में रिलीज हुई फिल्म ‘वो कौन थी' के रीमेक से बॉलीवुड में कमबैक कर सकती हैं।

Pawan Insha