पेरिस फैशन वीक में रैम्प पर कैट वॉट करती दिखीं ऐश्वर्या राय, व्हाइट ड्रेस में मिस वर्ल्ड की खूबसूरती ने शो में लगाए चार-चांद

10/4/2021 11:55:39 AM

मुंबई. एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों पति अभिषेक बच्चन और बेटी अराध्या के साथ पेरिस में छुट्टियां मना रही है। इस दौरान एक्ट्रेस ने पेरिस में आयोजित फैशन वीक में हिस्सा लिया। ये फैशन वीक 28 सितंबर से 6 अक्तूबर तक चलने वाला है। ऐश्वर्या इस फैशन वीक में कैट वॉट करती नजर आई, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।


तस्वीरों और वीडियोज में ऐश्वर्या व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग हील पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है। ऐश्वर्या रैम्प पर कैट वॉक करती हुई दिखाई दे रही है और कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक पोज दे रही है। एक्ट्रेस कैट वॉक करते हुए काफी कॉन्फिडेंट लग रही है।

एक्ट्रेस की खूबसूरती को देख कर फैंस के होश उड़ गए हैं। इन तस्वीरों को देख कर फैंस दीवाने हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।


बता दें ऐश्वर्या के अलावा शो में हॉलीवुड स्टार्स हेलेन मिरेन, अम्बर हर्ड, लाएना ब्लूम, Aja Naomi King, कैट ग्राहम, सो जो पार्क, इसाबेली फॉन्टाना, हेलेन, अम्बर, अजा, ऐश्वर्या, कैमिला और कैथेरीन भी रैम्प पर मौजूद थे।


काम की बात करें तो ऐश्वर्या बहुत जल्द फिल्म पोंनियिन सेलवन से कमबैक करने जा रही है। मणिरत्नम इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। ये फिल्म 2022 में रिलीज होगी। 

Content Writer

Parminder Kaur