पार्टी में श्रीदेवी की बेटी से लेकर पहुंची ऐश्वर्या तक, खूब दिखाई हॉट अदाएं

8/18/2017 4:17:50 PM

मुंबई:बीती रात बॉलीवुड के मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने एक पार्टी का आयोजन किया जिसमें श्रीदेवी, ऐश्वर्या राय बच्चन और रानी मुखर्जी पहुंची। श्रीदेवी को दोनों बेटियां अपनी मां के लिए आयोजित इस पार्टी को कैसे मिस कर सकती थीं।

इस पार्टी में श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर भी कुछ इस अंदाज में पहुंची। जाह्नवी सिल्वर कलर के टॉप में बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। श्रीदेवी ने पैपराजी को बोनी कपूर के साथ पोज दिया।

हमेशा की तरह श्रीदेवी ने यहां पर भी अपने लुक से सभी को इंप्रेस कर दिया। ऐश्वर्या ने अपने इस अंदाज से सभी का दिल जीत लिया।