ऐश्वर्या राय बच्चन को मिली स्टाइलिस्ट बदलने की सलाह,मिसेज बच्चन की फैशन सेंस को लोगों ने दिए 0 मार्क्स

6/3/2022 11:36:26 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन की ब्यूटी के फैंस कायल रहते हैं। फैंस हमेशा ही उनके लुक्स को काफी पसंद करते हैं हालांकि इन दिनों लोगों को मिसेज बच्चन का फैशन सेंस खासा पसंद नहीं आ रहा है।

पहले ऐश को  कान्स लुक के लिए ट्रोल किया गया। वहीं अब एक बार फिर ऐश अपने फैशन को लेकर लोगों के निशाने पर आईं। गुरुवार को ऐश्वर्या राय मुंबई में एक कॉन्फ्रेंस अटेंड करने पहुंची थीं। ऐश्वर्या ने फ्लॉवर प्रिंटेड ब्लैक एंड व्हाइट लाॅनग ड्रेस में नजर आईं।

ग्लोइंग मेकअपरेड लिपस्टिक से एक्ट्रेस ने अपने लुक को पूरा किया। हेयरस्टाइल की बात करें ऐश ने  मिडिल पार्टेड कर्ल हेयर्स किए थे।  वैसे तो ऐश स्टनिंग दिखी लेकिन उनके फैंस ये लुक भी नहीं भाया।  

सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या के लुक्स का मजाक उड़ाया जा रहा है।यूजर्स ने ऐश्वर्या को उनका स्टाइलिस्ट चेंज करने की सलाह दी । ऐश्वर्या के ड्रेसिंग सेंस और मेकअप को देख लोग तंग आ गए हैं।

इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- 'प्लीज अपना स्टाइलिस्ट चेंज करो।' दूसरे ने लिखा- 'प्लीज ऐश्वर्या रेड लिपस्टिक लगाना बंद करो।' एक यूजर ने कहा- 'ऐश्वर्या का चेहरा फ्रोजन लग रहा है।' एक शख्स ने तो ब्यूटी क्वीन के फैशन सेंस को नंबर तक दे डाले, उसने 10 में से 0 नंबर दिए।

बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन पति अभिषेक बच्चन के साथ अबु धाबी में होने वाले आईफा 2022 का हिस्सा बनेंगी।   ऐश्वर्या राय ने अपने करियर में आईफा अवॉर्ड्स में कई सारी यादगार परफॉर्मेंस दी है। रणवीर सिंह, कार्तिक आर्यन, वरुण धवन भी आईफा की शान बढ़ा सकते हैं।

काम की बात करें तो ऐश्वर्या मणिरत्नम की तमिल पीरियड ड्रामा पोन्नियिन सेलवन में नजर आएंगी। फिल्म में जयम रवि, चियान विक्रम और कीर्ति सुरेश भी हैं।
 

Content Writer

Smita Sharma