Cannes: ऐश्वर्या बनी परी, व्हाइट फैदर गाउन में दिखाई दिलकश अदाएं

5/21/2019 12:27:06 PM

मुंबई: कांस फिल्म फेस्टिवल 2019 में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने जहां पहले दिन अपने लुक से सबको मदहोश कर दिया था। वहीं अब एक बार फिर ऐश्वर्या ने अपने दिलकश अंदाज से सारी लाइमलाइट चुरा ली। ऐश्वर्या ने कान्स में अपने दूसरे दिन में व्हाइट लुक को चुना।

 

इस दौरान ऐश्वर्या ने व्हाइट कलर का स्ट्रेपलैस फेदर गाउन कैरी किया था। इसके साथ उन्होंने फ्रिल स्कर्ट भी पहनी हुई थी।

 

 

साथ ही शॉल्डर्स पर उन्होंने फेदर स्कार्फ भी कैरी किया हुआ था। अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए उन्होंने स्मोकी आई मेकअप, शिमर और न्यूड लिप्स, ड्रॉप ईयररिंग और स्लीक हेयर बन बनाया था।

 

 

ऐश्वर्या का ये गाउन Ashi Studio के कलेक्शन में से एक है। इस पूरे गेटअप में वो किसी परी से कम नहीं लग रही थी। 
 


 

बता दें कि ऐश्वर्या हमेशा ही कान्स में अपने लुक से आग लगा देती है।

 

 

कान्स में अपने पहले एेश ने गोल्डन कलर का मर्मेड गाउन पहना था।

 

 

इस ड्रेस को खास ज्वैलरी और मेकअप के साथ फाइनल टचअप द‍िया गया था।

 

 

इसके अलावा कान्स से ऐश्वर्या के और भी कई लुक सामने आए हैं।

 

 

अपने इन लुक्स को एेश ने अपने इंस्टा पर शेयर किया है। 

 

 

Konika