ब्लैक ब्यूटी बन ऐश्वर्या ने मारी रेड कार्पेट पर एंट्री, ''मिसेज बच्चन'' का लुक देख दीवाने हुए फैंस

10/4/2023 8:21:49 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन बी-टाउन की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं। फैंस हमेशा उनके लुक्स को पंसद कर रहे हैं। हाल ही में बच्चन बहू की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में ऐश का दिलकश अंदाज देखने को मिल रहा है।

लुक की बात करें तो हसीना ब्लैक कलर की आउटफिट में बला की खूबसूरत दिख रही हैं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, रेड लिपस्टिक से कंप्लीट किया है।

ऐश ने बालों को साॅफ्ट कर्ल देते हुए ओपन रखा है। हसीना रेड कार्पेट पर स्टाइलिश अंदाज में पोज दे रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय को हाल ही में फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन 2' में देखा गया था। फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। 

Content Writer

Smita Sharma